पाठ 10: कलन विधियां: डाइस रेस अनप्लग्ड

अनपल्गड | Dice Race | एल्गोरिथम

रूप-रेखा

इस पाठ में, छात्र डाइस रेस गेम खेलकर, वास्तविक-ज़िंदगी की गतिविधियों के लिए वापस कलन विधियों की अवधारणा से संबंध स्थापित करेंगे। यहां लक्ष्य ऑनलाइन परिदृश्यों और इसके विपरीत वास्तविक-दुनिया की स्थितियों को रूपांतरित करने के कौशलों का निर्माण शुरू करना है।

उद्देश्य

किसी अनप्लग्ड गतिविधि में कक्षा के लिए कलन विधियों जैसी किसी मूल अवधारणा से परिचित होकर, कंप्यूटरों से भयभीत रहने वाले छात्र भी इन विषयों पर समझ की नींव का निर्माण कर सकते हैं। कलन विधियां कंप्यूटर साइंस के लिए आवश्यक हैं। इस पाठ में, छात्र सीखेंगे कि निर्देशों को कलन विधि में कैसे रूपांतरित करना है और वह प्रोग्रामिंग में किस प्रकार से भूमिका निभाती है।

एजेंडा

तैयार हों (15 मिनट)

मुख्य गतिविधि (30 मिनट)

समाप्ति (15 मिनट)

विस्तृत प्रशिक्षण

कोड स्टूडियो पर देखें

लक्ष्य

छात्र इस योग्य होंगे:

  • बड़ी गतिविधियों को छोटी-छोटी इवेंट्स की श्रृंखला में अलग-अलग करें।
  • क्रमबद्ध इवेंट्स को उनके तार्किक क्रम में लगाएं।

तैयारी

  • प्रति समूह एक वास्तविक-ज़िंदगी की कलन विधियां: डाइस रेस - वर्कशीट प्रिंट करें।
  • प्रति छात्र एक वास्तविक-ज़िंदगी की कलन विधियां: डाइस रेस - मूल्यांकन प्रिंट करें।
  • प्रत्येक छात्र को थिंक स्पॉट जर्नल दें।

लिंक

हेड्स अप! कृपया किसी भी उन दस्तावेज की एक प्रति बनाएं, जिन्हें आप छात्रों के साथ साझा करने वाले हैं।

अध्यापक के लिए

छात्रों के लिए

शब्दावली

  • कलन विधि - कार्य को समाप्त करने के चरणों की सूची।

अध्यापन गाइड

तैयार हों (15 मिनट)

परिचय

  • अपने छात्रों से पूछें क्या उन्होंने आज सुबह स्कूल के लिए तैयार होने हेतु क्या किया।
    • उनके जवाबों को बोर्ड पर लिखें।
    • यदि संभव हो, तो उन कार्यों को किए जाने के क्रम को दर्शाने के लिए उनके जवाबों के साथ संख्या लिखें।
      • यदि छात्र क्रम में जवाब न दें, तो उन्हें तार्किक क्रम में रखने में उनकी मदद करें।
      • उन स्थानों को दिखाएं, जहां क्रम महत्वपूर्ण है और उन स्थानों को भी, यहां यह महत्वपूर्ण नहीं है।
  • उस सुझाव से छात्रों का परिचय कराएं कि उन चीज़ों के लिए कलन विधियां बनाना संभव है, जिन्हें हम रोज़ाना करते हैं।
    • उन्हें कुछ उदाहरण दें, जैसे नाश्ता बनाना, दांतों को ब्रुश करना, फूल उगाना, और कागज़ के हवाई जहाज बनाना।
  • कंप्यूटर्स को यह दिखाने के लिए उन्हें कलन विधियों और प्रोग्रामों की जरूरत होती है कि साधारण चीज़ें भी कैसे करें, जिन्हें हम उनके बारे में सोचे बिना कर सकते हैं।
    • किसी ऐसी चीज़ का वर्णन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जो स्वाभाविक रूप से फिर से दोहराने के लिए कंप्यूटर हेतु पर्याप्त वर्णन के साथ आती है।
  • आइए इसे नई और मज़ेदार गतिविधि के साथ करने का प्रयास करें, जैसे डाइस रेस गेम खेलना!

शब्दावली

इस पाठ में एक शब्दावली शब्द है, जो समीक्षा करने के लिए महत्वपूर्ण है:

कलन विधि - इसे मेरे साथ बोलें: कल-न-वि-धिकार्य को पूरा करने के लिए स्टेप्स की सूची।

मुख्य गतिविधि (30 मिनट)

वास्तविक-जीवन की कलन विधियां: डाइस रेस - वर्कशीट

पाठ संबंधी सुझाव

आप अपनी कक्षा को बेहतर जानते हैं। अध्यापक होने के नाते, निर्धारित करें कि छात्रों को जोड़ियों में या छोटे समूहों में काम करना चाहिए।

  • आप उन चीज़ों का वर्णन करने के लिए कलन विधियों का उपयोग कर सकते हैं, जो लोग रोज़ाना करते हैं। इस गतिविधि में, हम यह वर्णन करने के लिए एक कलन विधि बनाएंगे कि हम डाइस रेस गेम कैसे खेलते हैं।
  • कंप्यूटर के लिए समस्या तैयार करने का सबसे मुश्किल भाग यही पता लगाना हो सकता है कि वास्तविक-जीवन की गतिविधियों का वर्णन कैसे किया जाए। हम डाइस रेस गेम खेलकर और इसका वर्णन करके थोड़ा अभ्यास करेंगे।

निर्देश:

  • नीचे दिए गए नियम पढ़ें।
  • डाइस रेस गेम के कुछ राउंड खेलें।
    • जब आप खेल रहे हों, तो इस बारे में सोचें कि आप उस हर चीज़ का वर्णन कैसे करेंगे, जो आप कर रहे हैं।
    • यह कंप्यूटर के दृष्टिकोण से कैसा प्रतीत होता है?

पाठ संबंधी सुझाव

छात्रों को कंप्यूटर के दृष्टिकोण से गेम को देखने में मदद करें। यदि उन्हें पांसा फेंकने की जरूरत है, तो कंप्यूटर को पांसा प्रदान करने की जरूरत है। यदि छात्र को तीन बारियां खेलनी हैं, तो कंप्यूटर को कई बार स्टेप्स के द्वारा लूप करने की जरूरत है।

नियम:

  • प्रत्येक खिलाड़ी का स्कोर 0 पर सेट करें
  • पहले खिलाड़ी को पांसा फेंकने दें
  • उस रोल से खिलाड़ी एक के कुल स्कोर में अंक जोड़ें
  • अगले खिलाड़ी को पांसा फेंकने को कहें
  • उस रोल से खिलाड़ी दो के कुल स्कोर में अंक जोड़ें
  • प्रत्येक खिलाड़ी को दो और बार दुबारा खेलना चाहिए
  • यह देखने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी का स्कोर देखें कि किसके पास सबसे ज्यादा अंक हें- विजेता की घोषणा करें
गेम 1 बारी 1 बारी 2 बारी 3 कुल
खिलाड़ी 1
खिलाड़ी 2

विजेता पर गोला लगाएं!

कक्षा को एकत्र करें और प्रत्येक छात्र को वास्तविक-जीवन की कलन विधियां: डाइस रेस - मूल्यांकन पूरा करने को कहें। जब छात्र अपनी वर्कशीट पूरी कर लें, तो छात्रों को कक्षा के साथ अपनी कलन विधियां साझा करने को कहें। मनुष्य के दृष्टिकोण से और कंप्यूटर के दृष्टिकोण से कलन विधि के बीच अंतर पर चर्चा शुरू करें।

समाप्ति (15 मिनट)

फ्लैश चैट: हमने क्या सीखा?

  • आप में से कितने अपनी डाइस रेस गेम खेलने के लिए अपने सहपाठियों की कलन विधियों का अनुसरण कर पाए थे?
  • कलन विधि और प्रोग्राम के बीच क्या अंतर है?
    • कलन विधि उसे पीछे का विचार है कि क्या होना चाहिए, जबकि प्रोग्राम वास्तविक निर्देश सेट है, जो इसे होने के लिए सक्रिय करता है।
    • इससे पहले कि कंप्यूटर कलन विधि को चलाए, इसे प्रोग्राम में रूपांतरित करना पड़ता है।
  • क्या अभ्यास में कुछ शेष रह गया था?
    • आपने कलन विधि को और भी बेहतर बनाने के लिए क्या शामिल किया?
    • यदि कलन विधि में केवल एक ही स्टेप: "डाइस रेस गेम खेलें” होता तो क्या होता?
      • क्या यह आसान या मुश्किल था?
      • यदि ये चालीस स्टेप्स होते तो क्या होता?
  • उस गतिविधि के बारे में आपका पसंदीदा भाग क्या था?

जर्नल

तैयार करनाछात्रों ने जिस बारे में सीखा है, यह क्यों उपयोगी है, और वे इस बारे में क्या महसूस करते हैं, लिखवाने से, किसी भी उस ज्ञान को ठोस बनाने में मदद मिल सकती है, जो उन्होंने आज प्राप्त किया है और भविष्य में उनके देखने के लिए एक समीक्षा शीट तैयार करें।

  • आज का पाठ किस बारे में था?
  • आपको आज का पाठ कैसा लगा?
  • कलन विधि क्या है?
  • कुछ ऐसी कलन विधियां कौन-सी हैं, जिन्हें आप अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी में उपयोग करते हैं?

विस्तृत प्रशिक्षण

छात्रों के प्रशिक्षण में वृद्धि करने के लिए इन गतिविधियों का उपयोग करें। इन्हें कक्षा के बाहर की गतिविधियां या अन्य संवर्धन के तौर पर उपयोग किया जा सकता है।

बहुत बढ़िया

  • कक्षा को टीमों में बांटें।
  • प्रत्येक टीम को कई स्टेप्स का सुझाव देने को कहें, जिन पर वे कार्य को पूरा करने के लिए विचार कर सकते हैं।
  • टीमों को एक बड़े समूह में वापस इकट्ठा करें और बिना किसी को यह बताए कि उन्होंने कौन-सी गतिविधि चुनी थी, एक टीम को उनके स्टेप्स को साझा करने को कहें।
  • बाकी कक्षा को यह अंदाजा लगाने का प्रयास करने दें कि कलन विधि कौन-सी गतिविधि के लिए है।

मानक संरेखण

पूर्ण पाठ्यक्रम संरेखण देखें

CSTA K-12 Computer Science Standards (2017)

AP - Algorithms & Programming
  • 1B-AP-11 - Decompose (break down) problems into smaller, manageable subproblems to facilitate the program development process.

पार-पाठिक अवसर

यह सूची अन्य सामग्री क्षेत्रों में मानकों का समर्थन करने के लिए इस पाठ में अवसरों का प्रतिनिधित्व करती है।

समान कोर अंग्रेजी भाषा कला के मानक

L - भाषा
  • 4.L.6 - ग्रेड-उपयुक्त सामान्य शैक्षणिक और विषय-विशिष्ट शब्द और वाक्यांश अर्जित व उपयोग करें, उनके सहित, जो सटीक क्रियाओं, जज्बातों, या होने की स्थितियों (जैसे हंसी उड़ाना हकलाहट, हिनहिनाहट) और जो किसी विशेष विषय के लिए बुनियादी हों (जैसे जानवरों के अभिरक्षण पर चर्चा करते समय वन्य जीवन, संरक्षण, लुप्तप्रायः)।
SL - बोलना व सुनना
  • 4.SL.1 - दूसरों के विचारों के आधार पर और उनके खुद के विचारों को स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त करते हुए, ग्रेड 4 के विषयों, टेक्सट के बारे में विविध साझेदारों के साथ कई प्रकार की सहयोगात्मक चर्चा (आमने-सामने, समूहों में, और अध्यापक-संचालित) में प्रभावशाली रूप से शामिल हों।

समान कोर गणित के मानक

MP - गणित के अभ्यास
  • MP.2 - अमूर्त रूप से और मात्रात्मक ढंग से तर्क करें
  • MP.4 - गणित के साथ मॉडल बनाएं
  • MP.6 - शुद्धता पर ध्यान दें
  • MP.7 - संरचना खोजें व उसका उपयोग करें
  • MP.8 - दोहराए गए तर्क में नियमितता खोजें और व्यक्त करें
NBT - मूल दस में संख्या व कार्य प्रणालियां
  • 4.NBT.4 - मानक कलन विधि का उपयोग करते हुए बहु-अंकीय पूर्णांकों को बिना अटके जोड़ें व घटाएं।

नेक्सट जेनरेशन साइंस संबंधी मानक

ETS - Engineering in the Sciences
ETS1 - इंजीनियरिंग डिज़ाइन
  • 3-5-ETS1-1 - किसी आवश्यकता या इच्छा पर विचार करते हुए सामान्य डिज़ाइन को परिभाषित करें, जिसमें सफलता के लिए निर्दिष्ट मापदंड और सामग्री, समय या लागत पर नियंत्रण शामिल हों।