पाठ 1: डीबगिंग: अनस्पॉटेड बग्स

अनपल्गड | बग | डिबगिंग | दृढ़ता

रूप-रेखा

यह पाठ डीबगिंग के स्टेप्स में छात्रों का मार्गदर्शन करेगा। छात्र यह मंत्र सीखेंगे: "क्या हुआ? क्या होने वाला था? वह आपको क्या बताता है?"

उद्देश्य

शोध दर्शाता है कि कुछ छात्रों को लिखने के मुकाबले प्रोग्राम की डीबगिंग करने में कम मुश्किल होती है, जब वे पहली बार कोड करना सीखते हैं। इस पाठ में, हम वास्तविक दुनिया के अर्थ में डीबगिंग की योजना पेश करेंगे।

इस पाठ का लक्ष्य छात्रों को बग का पता लगाने के तरीके और उन्हें यह दिखाकर दृढ़ता में वृ्द्धि करना सिखाना है कि गलतियां मिलना स्वाभाविक है। बाद के पाठों में, छात्र Code.org पर वास्तविक प्रोग्रामों को डीबग करेंगे।

एजेंडा

तैयार हों (12 मिनट)

मार्बल रन संबंधी विश्लेषण (10 - 20 मिनट)

समाप्ति (10 - 20 मिनट)

विस्तृत प्रशिक्षण

कोड स्टूडियो पर देखें

लक्ष्य

छात्र इस योग्य होंगे:

  • वर्णन करें कि जब कुछ अपेक्षा से बिल्कुल अलग होता है तो उन्होंने इस पर ध्यान दिया है।
  • पहचानें कि त्रुटि होने से पहले अपेक्षित परिणाम क्या था।
  • जिसकी अपेक्षा थी और त्रुटि होने पर वास्तव में जो हुआ, उसके बीच अंतर निर्धारित करके उसका वर्णन करें।

तैयारी

  • अनस्पॉटेड बग्स स्टोरी की समीक्षा करें।
  • अपनी कक्षा के लिए उपयुक्त सवालों को पहचान के लिए पहले से अनस्पॉटेड बग्स को पढ़ें।
  • मार्बल रन बनाने के लिए अध्यापक तैयारी गाइड में दिए निर्देशों का अनुसरण करें (जिन्हें शुरू में गलत क्रम में लगाया गया है)।
  • प्रत्येक छात्र को थिंक स्पॉट जर्नल दें।

लिंक

हेड्स अप! कृपया किसी भी उन दस्तावेज की एक प्रति बनाएं, जिन्हें आप छात्रों के साथ साझा करने वाले हैं।

अध्यापक के लिए

छात्रों के लिए

शब्दावली

  • बग - प्रोग्राम का वह भाग, जो सही ढंग से काम नहीं करता।
  • डिबगिंग - कलन विधि या प्रोग्राम में समस्याएं ढूंढना और हल करना।
  • दृढ़ता - बार-बार प्रयास करना, चाहे कुछ बहुत कठिन हो।

अध्यापन गाइड

तैयार हों (12 मिनट)

लक्ष्य: डीबगिंग में शामिल स्टेप्स को समझने में छात्रों की मदद करें।

बिना देखे बग्स

इस कहानी को कई तरीकों से प्रस्तुत किया जा सकता है, जिनमें शामिल हैं:

  • कहानी वाले समय के लिए एकत्र किया गया
  • डॉक्युमेंट कैमरा / स्मार्टबोर्ड के साथ प्रोजेक्ट किया
  • जोड़ी को छात्रों के साथ उनके कंप्यूटरों पर साझा किया गया

पाठ संबंधी सुझाव

कहानी से महत्वपूर्ण सुझाव:

  • क्या हुआ?
  • क्या होना चाहिए था?
  • वह आपको क्या बताता है?
  • क्या यह पहली बार में ही हो गया था?
  • क्या यह दूसरी बार में हुआ था?
  • कहां गलती हुई?

बिना देखे बग्स की कहानी कई ऐसे सुझाव प्रस्तुत करती है, जिनकी छात्रों को कोडिंग की डीबगिंग प्रक्रिया समझने के लिए जरूरत होगी। यह तैयारी उस अवधारणा के साथ इकट्ठे यादगार कहानी से जोड़ने के लिए की गई है, जो छोटे बच्चों को अकसर मुश्किल लगती है।

पुस्तक पढ़ें और उन तकनीकों पर चर्रा करें, जिन्हें JD ने बग्स को खोजने और उन पर ध्यान देने के लिए उपयोग किया था। सुनिश्चित करें कि वो सवाल और युक्तियां अकसर दोहराई जाती हैं,

जिन्हें छात्र कहानी का सहारा लिए बिना याद (यदि सुनाई नहीं गई है) कर सकते हैं।कहानी के समय के लिए संभावी सवाल:

  • पृष्ठ 3: आप तस्वीर में क्या देखते हैं? फूल में क्या गलत है? (यह नीचे गिरा हुआ है!) दीवार घड़ी में क्या गलत है? (सुईयां बीच में नहीं हैं) आपको क्यों लगता है कि इन वस्तुओं में कुछ न कुछ गलत है?(क्योंकि उन पर बग्स हैं!)
  • पृष्ठ 7: तस्वीर में क्या गलत है? (लैंप नीचे गिरा है) ऐसा क्यों है? (वहां एक बग है)
  • पृष्ठ 11: इस दृश्य में क्या गलत है? (कार में पहिए नहीं हैं!) क्यों? (क्योंकि इस पर बग्स हैं!)
  • जब JD बग ढूंढने गया तो उसे क्या मिला? क्या गलत था? इसका क्या मतलब है? (JD को गिरा हुआ पेड़ मिला। यह गलत है क्योंकि पेड़ का तना ज़मीन को छूता हुआ नहीं होना चाहिए! इसका मतलब है कि पेड़ पर बग है!)

शब्दावली

इस पाठ में तीन नए और महत्वपूर्ण शब्दावली शब्द हैं:

  • बग - इसे मेरे साथ बोलें: Buhh-g.
    कुछ ऐसा, जो गलत हो रहा है। एक त्रुटि।

  • डीबगिंग - इसे मेरे साथ बोलें: Dee-bug-ing.
    त्रुटियां ढूंढें और ठीक करें।

  • दृढ़ता - इसे मेरे साथ बोलें: Purr-siss-tense.
    हार न मानना। दृढ़ता तब बेहतर ढंग से काम करती है, जब आप चीज़ों को कई अलग-अलग तरीकों से, कई अलग-अलग समय पर आजमाते हैं।

मार्बल रन संबंधी विश्लेषण (10 - 20 मिनट)

लक्ष्य: क्या हो रहा है और क्या उम्मीद की जाती है, के बीच अंतर के बारे गंभीरता से सोचने में छात्रों की मदद करें।

चलाएं को डीबग करें

पाठ संबंधी सुझाव

कहें: बढ़िया!

आपने इसमें बहुत अच्छा किया है, शायद आप मेरी खुद की समस्या में मेरी मदद कर सकते हैं!

देखो, मेरे पास यह मार्बल रन है, जो मैंने बनाया है। यह दो भागों में आता है। जब मैं गेंद को यहां रखता हूं (इनपुट A), तो इसे यहां (आउटपुट A) आना चाहिए। जब मैं गेंद को यहां रखता हूं (इनपुट B), तो यह यहां (आउटपुट B) पर आई है। लेकिन यह काम नहीं करती, देखें।

[आउटपुट A के सामने आउटपुट B के साथ भागों को साथ में स्लाइड करें।]

देखें कि क्या होता है। [गेंद को इनपुट A पर छोड़ें और आप देखेंगे कि यह आउटपुट B पर नहीं आती।]

  • बग!

क्या हुआ?

  • गेंद मेज पर गिर गई।

क्या होना चाहिए था?

  • गेंद को A से B में आना चाहिए था।

इससे आपको क्या पता चलता है?

  • आपको B को बदल देना चाहिए ताकि गेंद सही स्थान पर जाए!

अब जबकि छात्र समस्याओं का पता लगाने के सुझाव से परिचित हो चुके हैं, वे इसे वास्तविक दुनिया में अधिक स्थानों पर लागू कर सकते हैं। यह अगली गतिविधि उन्हें मार्बल रन्स (एक प्रोजेक्ट, जिस पर वे अगले सप्ताह काम करेंगे।) में बग्स का पता लगाने का अभ्यास प्रदान करती हैअपना नमूना मार्बल रन प्राप्त करें (इसे हमारी योजनाओं, या किसी ऐसी ही चीज़ से तैयार किया गया है।)

छात्रों को दिखाएं कि प्रत्येक भाग कैसे काम करता है, फिर उन्हें साथ में बिठाते हुए दिखाएं (लेकिन गेंद को सही तरीके से A से B तक जाने से रोकने के लिए, उन्हें गलत क्रम में साथ बिठाएं।

इस गतिविधि का लक्ष्य यह पहचान करने में छात्रों की मदद करना है कि कब कुछ गलत होता है, ताकि यदि वे पहली बार इसका पता न लगा पाएं, तो इसे बार-बार चलाएं। इससे सामूहिक निराशा वाले चेहरे बनाने में मदद मिल सकती है, जब गेंद वैसा नहीं करती, जैसा आप चाहते हैं। छात्रों के इस बारे में अनुमान साझा करने दें कि क्या गलत हो रहा है, और इसे कैसे ठीक करना है। छात्रों को उन चीज़ों को आजमाने में झिझक महसूस नहीं होनी चाहिए, जिनके बारे में आप जानते हैं कि वे गलत होंगी। यदि छात्र समाधानों की गलत पहचान करते हैं, तो उनके कॉन्फिगरेशंस पर बग ढूंढने का फॉर्मूला उपयोग करें।

जब तक उन्हें उपयोगी रन नहीं मिलता, तब तक दोहराएं।यहां प्रोत्साहन महत्वपूर्ण है। यदि चीज़ें सही ढंग से काम नहीं करतीं, तो इतने दृढ़ रहने और हार न मानने के लिए कक्षा की प्रशंसा करें। यदि उन्हें निराशा होने लगे, तो उनसे यह वादा करते हुए थोड़ी देर और डटे रहने के लिए प्रोत्साहित करें कि अगर वे इसमें लगे रहेंगे तो जल्द ही इसे पा लेंगे।

समाप्ति (10 - 20 मिनट)

जर्नल

तैयार करनालक्ष्य: छात्र उस गतिविधि के महत्व को समझना शुरू करेंगे, जिसे उन्होंने इस पर मौखिक तौर पर विचार करके, फिर अपने जर्नल्स में ड्राइंग के द्वारा अभी पूरा किया है।

पाठ संबंधी सुझाव

कहें: आपके विचार में हमने इस पाठ में क्या सीखा?

  • डीबगिंग
  • समस्या को कैसे सुलझाएं
  • मार्बल को आगे कैसे लेकर जाएं
  • आपके विचार में यह अन्य स्थानों पर हमारी मदद कैसे कर सकता है?

अपने मन को चिंतामुक्त करें:

यह शिक्षार्थी के लिए ध्यान हटाने वाली स्थिति हो सकती है, जब उन्हें सवालों या संदेह का जवाब नहीं मिलता। इस पाठ को समाप्त करने के लिए, हम सभी को वे चीज़ें बाहर लाने का अवसर देंगे ताकि वे उस पर विचार कर सकें, जो उन्हें सिखाया गया है।

छात्रों को पूरी कक्षा के साथ या अपने साथ बैठे पार्टनर के साथ अपने विचार और सवाल साझे करने के लिए प्रोत्साहित करें।

विचार करें:

जब उनके पास अपने खुद के विचारों पर विचार करने का समय हो, तो छात्रों को पाठ के उद्देश्य के बारे में सोचने के लिए कहें, जो उन्होंने अभी सीखा है। आपने यह गतिविधि क्यों की? यह बाद में उनकी मदद कैसे करेगी? क्या वे उन बग्स वाली चीज़ों के बारे में सोच सकते हैं, जो उन्होंने वास्तविक दुनिया में देखी हैं?

छात्रों को अपने जर्नल में ड्राइंग करके या लिखकर समाप्त करना चाहिए। संभावी विषयों में शामिल हैं:

  • अपने जर्नल के पृष्ठ के कोने में एक [भावना-चेहरे-चित्र][0] चित्रित करें, जो दिखाता हो कि आपने आज के पाठ के बारे में क्या महसूस किया।
  • तब आपको कैसा लगता है, जब आप जिस चीज़ पर काम कर रहे हैं, उसमें बग होता है?
  • कितनी बार आपको लगा कि आपको हार मानने से पहले बग को ठीक करने का प्रयास करना चाहिए?
  • यदि आप देखते कि कुछ बग वाला है, लेकिन आपको पता नहीं कि इसे कैसे ठीक करना है तो आप क्या करते?

विस्तृत प्रशिक्षण

पाठ संबंधी सुझाव:

असली लाइव-बग्स के चिन्ह गिरे हुए पेड़ों की तरह आकस्मिक नहीं होंगे, लेकिन ये मुरझाए पत्तों, फूलों पर धब्बे, या पगडंडी पर चिकनी मिट्टी जैसे हो सकते हैं।

वास्तविक जीवन के बग का पता लगानाअपने छात्रों को बाहर लेकर जाएं।

क्या आपको बग्स के कोई चिन्ह दिखाई दे रहे हैं? वे क्या हैं? अब ध्यान से देखें... क्या आप असली बग को देख पाते हैं?

मानक संरेखण

पूर्ण पाठ्यक्रम संरेखण देखें

CSTA K-12 Computer Science Standards (2017)

AP - Algorithms & Programming
  • 1A-AP-11 - Decompose (break down) the steps needed to solve a problem into a precise sequence of instructions.

पार-पाठिक अवसर

यह सूची अन्य सामग्री क्षेत्रों में मानकों का समर्थन करने के लिए इस पाठ में अवसरों का प्रतिनिधित्व करती है।

समान कोर अंग्रेजी भाषा कला के मानक

L - भाषा
  • 1.L.6 - सरल संबंधों का संकेत देने के लिए अकसर आने वाले संयोजकों का उपयोग करने सहित, बातचीत, पठन और पढ़े जाने और टेक्सट संदेशों का जवाब देने के माध्यम से ग्रहण किए शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग करें (जैसे क्योंकि)।
SL - बोलना व सुनना
  • 1.SL.1 - ग्रेड 1 के विषयों के बारे में विविध साझेदारों के साथ और छोटे व बड़े समूहों में सहपाठियों व वयस्कों के साथ सामूहिक वार्तालापों में भाग लें।
  • 1.SL.1.c - चर्चा के अंतर्गत विषयों और टेक्सट के बारे में किसी भी उलझन को दूर करने के लिए सवाल पूछें।
  • 1.SL.2 - ऊंची आवाज़ में पढ़े जाने वाले टेक्सट में या मौखिक रूप से या अन्य माध्यम के द्वारा पेश की जाने वाली जानकारी में मुख्य विवरणों के बारे में सवाल पूछें और जवाब दें।
  • 1.SL.5 - जब उपयुक्त हो, युक्तियों, विचारों, और अनुभूतियों को स्पष्ट करने के लिए विवरणों में ड्राइंग या अन्य दृश्यात्मक प्रदर्शन जोड़ें।

समान कोर गणित के मानक

MD - माप व डेटा
  • 1.MD.2 - शुरू से अंत तक, छोटी वस्तु (लंबाई की इकाई) की कई प्रतिलिपियों को तरतीब से लगाकर, लंबाई की इकाईयों के पूर्णांक के रूप में वस्तु की लंबाई बताएं; मान लें कि किसी वस्तु की लंबाई का माप, समान-आकार की लंबाई की इकाईयां हैं, जो इसे बिना अंतराल या अतिव्यापनों के फैलाती हैं। उन संदर्भों तक सीमित रहें, जहां मापी जा रही वस्तु को बिना अंतराल या अतिव्यापनों के लंबाई की इकाईयों के पूर्णांक तक फैलाया जाता है।
MP - गणित के अभ्यास
  • MP.1 - सवालों का अर्थ निकालें और उन्हें हल करने का निरंतर प्रयास करें
  • MP.2 - अमूर्त रूप से और मात्रात्मक ढंग से तर्क करें
  • MP.6 - शुद्धता पर ध्यान दें
  • MP.7 - संरचना खोजें व उसका उपयोग करें
  • MP.8 - दोहराए गए तर्क में नियमितता खोजें और व्यक्त करें

नेक्सट जेनरेशन साइंस संबंधी मानक

ETS - Engineering in the Sciences
ETS1 - इंजीनियरिंग डिज़ाइन
  • K-2-ETS1-1 - ऐसी साधारण समस्या को परिभाषित करने के लिए जिस स्थिति को लोग बदलना चाहते हैं, उसके बारे में सवाल पूछें, निरीक्षण करें, और जानकारी एकत्र करें, जिसे नई या संशोधित वस्तु या टूल का विकास करके हल किया जा सकता है।
  • K-2-ETS1-2 - यह बताने के लिए साधारण स्केच, ड्राइंग या भौतिक मॉडल विकसित करें कि किसी वस्तु की आकृति फंक्शन की किस प्रकार मदद करती है, जब किसी दी गई समस्या को हल करने के लिए आवश्यक हो।
  • K-2-ETS1-3 - उन क्षमताओं और कमज़ोरियों की तुलना के लिए एक ही समस्या को हल करने के लिए तैयार की गईं दो वस्तुओं के परीक्षणों से डेटे का विश्लेषण करें, जो प्रत्येक वस्तु परफॉर्म करती है।